खास ख़बरदेशधार्मिकन्यूज़पटनाप्रशासनिकबिहारबिहारराजनितिकराज्यहेडलाइंस

तख्त श्री पटना साहिब में नतमस्तक हुए राज्यपाल सैयद अता हसनैन, जत्थेदार ने सिरोपा भेंट कर किया स्वागत



24CITYLIVE/पटना | 5 अप्रैल
बिहार के नवनियुक्त राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन आज सिखों के पावन तीर्थ स्थल तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब पहुंचे। यहाँ उन्होंने गुरु चरणों में मत्था टेका और प्रदेश की सुख-शांति की कामना की। तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी बलदेव सिंह ने राज्यपाल को गुरु घर का आशीर्वाद ‘सिरोपा’ भेंट किया।

कमेटी ने किया भव्य अभिनंदन
समारोह के दौरान तख्त साहिब कमेटी के अध्यक्ष जगजोत सिंह सोही, महासचिव इंद्रजीत सिंह और अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों ने राज्यपाल को ‘कृपाण’ और ‘स्मृति चिन्ह’ देकर सम्मानित किया। राज्यपाल ने दीवान हॉल में बैठकर गुरबाणी कीर्तन का आनंद लिया। उन्हें दशमेश पिता गुरु गोबिंद सिंह जी और माता साहिब कौर जी के पवित्र ‘जोड़ा साहिब’ के विशेष दर्शन भी कराए गए।

विकास कार्यों को मिलेगी गति
अध्यक्ष जगजोत सिंह सोही ने बताया कि राज्यपाल की गुरु घर में गहरी आस्था है। उन्होंने भरोसा जताया कि संगत की सुविधाओं और पिछले कार्यकाल में शुरू हुए ‘एमआरआई सेंटर’ जैसे प्रोजेक्ट्स को पूरा करने में राजभवन का पूरा सहयोग मिलता रहेगा।

Related Articles

Back to top button