
24CITYLIVE/आदर्श सिंह/पटना:जिला कार्यक्रम पदाधिकारी सैफुर रहमान एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी साकेत रंजन की अध्यक्षता में आज एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक संपन्न हुई, जिसमें छात्राओं के शैक्षणिक उन्नयन के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई। बैठक के दौरान उन छात्राओं के उत्साहजनक परिणामों पर चर्चा हुई जो पहले अनुत्तीर्ण थीं लेकिन अब सफल हो चुकी हैं।

इस सफलता को निरंतर बनाए रखने के लिए इस वर्ष अनुत्तीर्ण रही छात्राओं का डेटा जुटाने हेतु संबंधित पत्रों को निर्गत करने और उच्च माध्यमिक विद्यालयों में नोडल शिक्षकों का सहयोग सुनिश्चित करने पर सहमति बनी। जिला कार्यक्रम पदाधिकारी ने विशेषज्ञों के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक कंटेंट तैयार करने और शिक्षकों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही।
अधिकारियों ने प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के प्रयासों की सराहना करते हुए आगामी सत्र की गतिविधियों में पूर्ण सहयोग का भरोसा दिया। इस बैठक में संस्था के राज्य कार्यक्रम समन्वयक राजेश कुमार पाण्डेय एवं स्नेहा रानी ने समन्वय की मुख्य भूमिका निभाई।




