न्यूज़

अगमकुआं में फ्लैट के अंदर चल रहा था शराब का खेल, 3 तस्कर गिरफ्तार


24CITYLIVE/आदर्श सिंह/पटना सिटी: राजधानी पटना में शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करने के लिए पटना पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसी कड़ी में आज रविवार को पटना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। अगमकुआं थाना क्षेत्र के अमरनाथ मंदिर के पास एक फ्लैट में छापेमारी कर पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब बरामद की है।
गुप्त सूचना पर हुई छापेमारी
पुलिस को गोपनीय सूचना मिली थी कि अमरनाथ मंदिर के पास स्थित एक फ्लैट में भारी मात्रा में शराब की खेप छिपाकर रखी गई है, जिसे शहर के अलग-अलग हिस्सों में सप्लाई किया जाना था। सूचना की गंभीरता को देखते हुए नगर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) के निर्देशन और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-1 (पटना सिटी) के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया।

434 लीटर से अधिक शराब बरामद
गठित टीम ने बिना वक्त गंवाए बताए गए ठिकाने पर त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने फ्लैट से 434.7 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद की। मौके से पुलिस ने 03 शराब तस्करों को भी रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का है आपराधिक इतिहास
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए तीनों अभियुक्त शातिर अपराधी हैं और उनका पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। फिलहाल पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है ताकि इस धंधे से जुड़े मुख्य नेटवर्क और अन्य सिंडिकेट का पता लगाया जा सके।

Related Articles

Back to top button