पटना अलर्ट: कल राजधानी में शपथ ग्रहण समारोह, PM मोदी का आगमन; ट्रैफिक रूट में भारी बदलाव, घर से निकलने से पहले पढ़ें यह खबर

24CITYLIVE/आदर्श सिंह/पटना: कल, 7 मई 2026 को पटना के गांधी मैदान में बिहार के माननीय मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होने जा रहा है। इस भव्य कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भी शामिल होने की संभावना है। अतिविशिष्ट (VVIP) मेहमानों के आगमन और सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पटना ट्रैफिक पुलिस ने शहर के लिए एक व्यापक ट्रैफिक प्लान जारी किया है।
सुबह 08:00 बजे से दोपहर 03:00 बजे तक या कार्यक्रम समाप्ति तक कई मुख्य रास्तों पर आम वाहनों का परिचालन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

इन रास्तों पर रहेगा नो-एंट्री (पूर्ण प्रतिबंध):
1.हवाई अड्डा रूट: डुमरा टी०ओ०पी० (शेखपुरा मोड़) से हवाई अड्डा और हवाई अड्डा गोलंबर से पटेल गोलंबर तक सभी वाहनों का परिचालन बंद रहेगा।

2.गांधी मैदान क्षेत्र: पटना जंक्शन से डाकबंगला, न्यू डाकबंगला से एस०पी० वर्मा रोड, और भट्टाचार्य चौराहा से उत्तर गांधी मैदान की ओर कोई वाहन नहीं जा सकेगा।
3.अन्य प्रतिबंधित क्षेत्र: बेली रोड पर बेली बोरिंग रोड क्रॉसिंग से पूर्व, आयकर गोलंबर, और बेली रोड से किदवईपुरी की ओर जाने वाले रास्ते बंद रहेंगे।
एयरपोर्ट जाने वाले यात्रियों के लिए जरूरी सूचना:
ट्रैफिक पुलिस ने सलाह दी है कि जो यात्री एयरपोर्ट जाना चाहते हैं, वे जगदेव पथ का प्रयोग करें। फ्लाइट पकड़ने वाले यात्रियों को अपनी उड़ान के समय से कम से कम 3 घंटे पहले घर से निकलने का सुझाव दिया गया है।
VVIP और मीडिया की एंट्री:
प्रधानमंत्री का कारकेड:सुरक्षा मानकों के अनुसार गेट नंबर 01 से प्रवेश करेगा।
मंत्री और पास धारक: गेट नंबर 12 से प्रवेश करेंगे।
मीडिया कर्मी: प्रेस के वाहनों के लिए गांधी मैदान के गेट नंबर 11 से प्रवेश और पार्किंग की व्यवस्था की गई है।
आम लोगों के लिए पार्किंग की जगह:
आम जनता के वाहनों के लिए निम्नलिखित स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था है:
जे०पी० गंगापथ:दीघा गोलंबर से कंगन घाट तक (बस और 4-व्हीलर)।
कृष्णा घाट से पुराना अशोक राजपथ: (बस और 4-व्हीलर)।
पटना कॉलेज/साइंस कॉलेज: (2-व्हीलर और 4-व्हीलर)।
आपातकालीन स्थिति के लिए रूट:
मरीजों और एम्बुलेंस के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। PMCH, NMCH और IGIMS जाने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने वैकल्पिक रूट निर्धारित किए हैं ताकि आपातकालीन सेवाओं में कोई बाधा न आए। तारा हॉस्पिटल और रूबन हॉस्पिटल को भी हाई अलर्ट पर रखा गया है।
अपील: पटना ट्रैफिक पुलिस ने आम नागरिकों से अनुरोध किया है कि असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें और प्रशासन का सहयोग करें।
राजधानी पटना के ऐतिहासिक गाँधी मैदान में कल होने वाले भव्य शपथ ग्रहण समारोह और माननीय प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा के अभेद्य इंतजाम किए गए हैं। पटना ट्रैफिक पुलिस ने कल सुबह 8 बजे से दोपहर 3 बजे तक के लिए एक कड़ा यातायात प्लान लागू किया है, जिसके तहत शहर के वीवीआईपी इलाकों और प्रमुख चौराहों पर आम वाहनों की एंट्री पूरी तरह बंद रहेगी।
हवाई सफर करने वाले यात्रियों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है कि वे अपनी फ्लाइट से कम से कम तीन घंटे पहले घर से निकलें और एयरपोर्ट पहुँचने के लिए जगदेव पथ वाले रास्ते का ही चुनाव करें। डाकबंगला चौराहा, बेली रोड, आयकर गोलम्बर और पटना जंक्शन से गाँधी मैदान की ओर आने वाले सभी मार्गों पर निजी गाड़ियों का परिचालन वर्जित रहेगा। इसके अलावा, गाँधी मैदान के आसपास की सड़कों पर पार्किंग या अस्थाई दुकानों पर सख्त पाबंदी लगाई गई है ताकि सुरक्षा और वीवीआईपी मूवमेंट में कोई बाधा न आए।
मरीजों के लिए राहत की बात यह है कि प्रशासन ने एम्बुलेंस के लिए विशेष इमरजेंसी कॉरिडोर बनाए हैं, जिससे PMCH, IGIMS और अन्य बड़े अस्पतालों तक पहुँचने का रास्ता खुला रहेगा। आम जनता के वाहनों के लिए जेपी गंगा पथ और पटना कॉलेज में पार्किंग की व्यवस्था की गई है। शहरवासियों से अपील है कि वे कल के दिन अनावश्यक रूप से प्रतिबंधित मार्गों पर जाने से बचें और पुलिस द्वारा बताए गए वैकल्पिक रास्तों का ही पालन करें।

