
24CITYLIVE/ पटना: पटना सिटी के चौक थाना क्षेत्र में शराब तस्करों और फरार अपराधियों के खिलाफ पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है। इसी कड़ी में पुलिस की विशेष टीम ने किला घाट स्थित चर्चित आरोपी राधे यादव के घर पहुंचकर ढोल-नगाड़ों के साथ ढिंडोरा पिटवाया और धारा 84 BNSS के तहत इश्तेहार चस्पा किया।

शराब तस्करी और फरारी का मामला
चौक थाना कांड संख्या 551/25 में नामजद आरोपी राधे यादव (पिता: कृष्ण यादव) और उसका परिवार अवैध शराब के भंडारण और अंतरराज्यीय तस्करी के गंभीर मामलों में आरोपी है। पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी, लेकिन आरोपी ठिकाने बदलकर चकमा दे रहा था।

कार्रवाई की मुख्य बातें:
* स्थान: किला घाट, चौक थाना क्षेत्र, पटना सिटी
* मामला: चौक थाना कांड संख्या 551/25 (अवैध शराब तस्करी)
* कानूनी कदम: धारा 84 BNSS के तहत इश्तेहार तामिला
* चेतावनी: तय समय-सीमा के अंदर अदालत में आत्मसमर्पण न करने पर धारा 85 BNSS के तहत संपत्ति कुर्की की कार्रवाई होगी।
पुलिस की इस सार्वजनिक कार्रवाई से इलाके के तस्करों और अपराधियों में हड़कंप मच गया है। चौक थाना अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि शराबबंदी कानून को प्रभावी बनाने के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।



