देशन्यूज़पटनाबिहारराज्यहेडलाइंस

नगर निगम के दोनों अंचलों में अतिक्रमणकारियों के खिलाफ चला अभियान ;14 हजार 400 जुर्माना भी वसूला गया



24CITYLIVE/पटना सिटी: प्रकाश पर्व को लेकर जिला प्रशासन की ओर से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। मंगलवार को नगर निगम के दोनों अंचलों अजीमाबाद व सिटी अंचल के कई इलाकों में अभियान चलाया गया। अभियान के तहत अजीमाबाद अंचल की ओर से  नया गांव से डंका इमली होते हुए बजरंगपुरी रोड, बिस्कोमान गोलंबर, कुम्हरार गुमटी तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया।

इस दौरान अतिक्रमणकारियों से 10 हजार 400 रुपए जुर्माना भी वसूला गया। टीम में जिला प्रशासन की ओर से आए अधिकारी शशिकांत प्रसाद, अजीमाबाद अंचल के कार्यपालक पदाधिकारी डॉ नुरुल हक शिवानी, मुख्य सफाई निरीक्षक राजीव कुमार, अतिक्रमण प्रभारी मिथिलेश कुमार शामिल थे।

वहीं सिटी अंचल की ओर से तख्तश्री हरिमंदिर जी के आसपास के इलाके चौक, मालसलामी आदि मौहल्लों में अतिक्रमण हटाया गया। इस दौरान सड़क पर दुकान लगाने वाले रेवड़ियों को हटाया गया। वहीं कई ठेला भी जब्त किया गया। हालांकि अभियान के दौरान अफरा-तफरी की स्थिति मची रही।

कई दुकानदारों ने इसका विरोध भी करना चाहा पर पुलिस बल को देखते हुए पीछे हट गए।  पटना सिटी अंचल के ईओ आशुतोष कुमार ने बताया की यह अभियान लगातार चलेगा अतिक्रमणकारियों को हर हाल में हटाया जाएगा। मालूम हो कि इसी माह श्री गुरुगोविंद सिंह महाराज का प्रकाश पर्व है। इसमें शामिल होने देश-विदेश से संगत आते हैं। ऐसी स्थिति में संगत को किसी तरह की परेशानी नही हो, इसको लेकर तैयारी चल रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!