न्यूज़
बिहार पुलिस को मिले 19 नए उपाधीक्षक: राजगीर बिहार पुलिस अकादमी में भव्य दीक्षांत परेड समारोह संपन्न

24CITYLIVE/पटना/राजगीर:
बिहार पुलिस अकादमी, राजगीर के पारण परेड मैदान में आज, 26 मई 2026 को 69वीं बैच के पुलिस उपाधीक्षकों (DYSP) का भव्य दीक्षांत परेड समारोह बेहद गरिमापूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। इस गौरवशाली पासिंग आउट परेड के साथ ही बिहार पुलिस के बेड़े में 19 नए जांबाज पुलिस उपाधीक्षक और जिला समादेष्टा (District Commandant) शामिल हो गए हैं, जिन्होंने आज देश और राज्य की सेवा के लिए पूरी निष्ठा के साथ शपथ ग्रहण की।

डीजीपी विनय कुमार ने ली परेड की सलामी
इस ऐतिहासिक दीक्षांत परेड समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बिहार के पुलिस महानिदेशक (DGP) श्री विनय कुमार उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि ने परेड का बारीकी से निरीक्षण किया और मार्च पास्ट की सलामी ली। नवप्रशिक्षित अधिकारियों के अनुशासन और कदमताल ने मैदान में मौजूद हर शख्स का दिल जीत लिया।

वरिष्ठ अधिकारियों की रही गरिमामयी उपस्थिति
समारोह के दौरान बिहार पुलिस अकादमी के आला अधिकारियों के साथ-साथ कई अन्य विभागों के दिग्गज भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से:
- अपर पुलिस महानिदेशक-सह-निदेशक (बिहार पुलिस अकादमी)
- उप निदेशक एवं सहायक निदेशक (बिहार पुलिस अकादमी, राजगीर)
- उप महानिरीक्षक (प्रशिक्षण)
- डी.आई.जी. (CRPF)
- पुलिस अधीक्षक (नालंदा)
समेत कई अन्य वरीय सैन्य और पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे, जिन्होंने नए अधिकारियों का हौसला बढ़ाया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


कर्तव्य और निष्ठा की ली शपथ
कड़ी ट्रेनिंग पूरी करने के बाद इन 19 अधिकारियों ने जब देश की संप्रभुता और जनता की सुरक्षा की शपथ ली, तो पूरा पारण परेड मैदान तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। अब ये सभी अधिकारी बिहार के अलग-अलग जिलों में कानून व्यवस्था को मजबूत करने और अपराध नियंत्रण में अपनी अहम भूमिका निभाएंगे।
24CityLive की रिपोर्ट

