मारुफगंज, मंसूरगंज, करमलीचक, मालसलामी, गायघाट, कंगन घाट से दीघा तक विशेष व्यवस्था लागू; जेपी सेतु, अटल पथ और अशोक राजपथ पर भी रहेगा प्रतिबंध, 20 से अधिक पार्किंग स्थलों पर हजारों वाहनों की व्यवस्था, प्रशासन ने जारी किए महत्वपूर्ण संपर्क नंबर

24CITYLIVE/आदर्श सिंह/पटना। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा 2026 को लेकर पटना जिला प्रशासन और यातायात पुलिस ने राजधानी में व्यापक ट्रैफिक प्लान जारी किया है। छठव्रतियों और श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा तथा शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए 15 और 16 नवंबर को कई प्रमुख सड़कों पर वाहनों के परिचालन में बदलाव किया गया है। इस दौरान कारगिल चौक से दीदारगंज तक अशोक राजपथ पर सामान्य वाहनों का परिचालन बंद रहेगा। वहीं जेपी गंगा पथ, जेपी सेतु, अटल पथ, गायघाट और पटना सिटी के विभिन्न इलाकों में भी विशेष यातायात व्यवस्था लागू रहेगी।

यातायात पुलिस की ओर से जारी आदेश के अनुसार, 15 नवंबर को दोपहर 12 बजे से शाम 7 बजे तक तथा 16 नवंबर को सुबह 2 बजे से 8 बजे तक अथवा यातायात सामान्य होने तक विशेष व्यवस्था प्रभावी रहेगी। हालांकि, अलग-अलग मार्गों पर कुछ प्रतिबंधों की समयसीमा इससे अधिक निर्धारित की गई है। एंबुलेंस, अग्निशमन, मरीजों को ले जाने वाले वाहन और अन्य आवश्यक आपातकालीन सेवाओं को प्रतिबंध से छूट दी गई है।

अशोक राजपथ पर कारगिल चौक से दीदारगंज तक सामान्य वाहनों की नो-एंट्री

अशोक राजपथ पर कारगिल चौक से पूर्वी दीघा राजपथ तक किसी भी प्रकार के सामान्य वाहनों का परिचालन नहीं होगा। अशोक राजपथ के सभी इंट्री प्वाइंट बंद रहेंगे। केवल खजांची रोड से पटना कॉलेज और साइंस कॉलेज परिसर में पार्किंग के लिए छठव्रतियों के वाहनों को जाने की अनुमति होगी।

कारगिल चौक से पश्चिम शाहपुर तक छठव्रतियों के सभी प्रकार के वाहनों का परिचालन जारी रहेगा।

15 नवंबर को दोपहर 2 बजे से शाम 6:30 बजे तक और 16 नवंबर को सुबह 3 बजे से 6 बजे तक दीघा मोड़ से आशियाना मोड़ की तरफ उत्तर से दक्षिण दिशा में वाहनों का परिचालन बंद रहेगा। इस दौरान वाहन नेहरू रोड यानी बेली रोड का इस्तेमाल कर सकेंगे।

गायघाट, पटना सिटी और पुराने शहर के घाटों के लिए विशेष व्यवस्था

1. कंगन घाट और चौक थाना मोड़: इन दोनों घाटों पर जाने वाले छठव्रतियों के वाहनों को सिटी स्कूल के पास रोककर सिटी स्कूल परिसर (चौक) और मंगल तालाब परिसर में पार्क कराया जाएगा। यहां से श्रद्धालु पैदल घाट तक जाएंगे।

2. गायघाट जाने वाले वाहन: पुरानी बाईपास अथवा न्यू बाईपास से सीधे धनुकी मोड़, शीतला माता मंदिर अथवा बिस्कोमान गोलंबर होते हुए गायघाट की ओर जा सकेंगे। श्रद्धालुओं के वाहन हथिया बागान, लोहा गोदाम और मृदुला हॉस्पिटल के सामने निर्धारित पार्किंग स्थलों पर खड़े किए जाएंगे। जेपी गंगा पथ का उपयोग इस व्यवस्था में प्रतिबंधित रहेगा।

3. चौक शिकारपुर आरओबी से पूरब मोर्चा रोड और पूरब दरवाजा जाने वाले वाहन: इन वाहनों को गुरु गोविंद सिंह आरओबी के नीचे तथा पटना साहिब स्टेशन के पास पार्क कराया जाएगा। यहां से श्रद्धालु पैदल घाट तक जाएंगे।

4. दीदारगंज से अशोक राजपथ आने वाले वाहन: दीदारगंज से अशोक राजपथ पर केवल छठव्रतियों के वाहनों को प्रवेश की अनुमति होगी। इनके वाहनों की पार्किंग कटरा बाजार समिति के प्रांगण में कराई जाएगी। यहां से श्रद्धालु पैदल घाट तक जाएंगे।

5. मारुफगंज, मंसूरगंज, करमलीचक, जल्ला और मालसलामी: इन इलाकों के स्थानीय छठव्रती, जो अदराघाट, नूरुद्दीन घाट, नंदगोला घाट, पानी टंकी घाट और नया टोला घाट पर अर्घ्य देंगे, उनके वाहनों की पार्किंग मालसलामी टीओपी/ओपी साह के पास जेपी गंगा पथ के एप्रोच रोड की सिंगल लेन में कराई जाएगी। यहां से श्रद्धालु पैदल घाट तक जाएंगे।

गायघाट पुल के नीचे टेंपो और व्यावसायिक वाहनों पर प्रतिबंध

15 नवंबर को दोपहर 12 बजे से 16 नवंबर को सुबह 10 बजे तक गायघाट पुल के नीचे से टेंपो और अन्य व्यावसायिक वाहनों का परिचालन प्रतिबंधित रहेगा।

इस दौरान अगमकुआं आरओबी से गायघाट आने वाले व्यावसायिक वाहन एनएमसीएच तक आएंगे। धनुकी मोड़ और बिस्कोमान गोलंबर से गायघाट आने वाले व्यावसायिक वाहन डंका इमली चौक तक ही जा सकेंगे। ये वाहन पुरानी बाईपास होते हुए गांधी मैदान और अन्य मार्गों पर आवागमन कर सकेंगे।

गांधी मैदान की ओर से गायघाट और अशोक राजपथ जाने वाले वाहनों को एक्जीबिशन रोड, राजेंद्रनगर पुल, बहादुरपुर गुमटी होते हुए बाईपास थाना की ओर भेजा जाएगा। इस अवधि में सुदर्शन पथ पर भी व्यावसायिक वाहनों का परिचालन प्रतिबंधित रहेगा।

बाईपास थाना मोड़ से चौक शिकारपुर आरओबी में व्यावसायिक वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। दीदारगंज से अशोक राजपथ में तीन पहिया वाहनों सहित सभी प्रकार के व्यावसायिक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

जेपी सेतु पर सोनपुर और छपरा से पटना आने वाले वाहनों पर रोक

जेपी सेतु पर 15 नवंबर को दोपहर 2 बजे से शाम 7:30 बजे तक सोनपुर और छपरा से पटना की ओर वाहनों का परिचालन बंद रहेगा। 16 नवंबर को सुबह 3 बजे से 6 बजे तक भी यह प्रतिबंध लागू रहेगा।

इस दौरान बस, ट्रक, हाईवा और अन्य भारी वाहनों का परिचालन प्रतिबंधित रहेगा। जेपी सेतु से पटना आने वाले वाहनों को गंगा पथ पर नीचे नहीं आने दिया जाएगा। ये वाहन जेपी सेतु के एप्रोच पथ से अशोक राजपथ की ओर जा सकेंगे।

प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि सोनपुर, छपरा और हाजीपुर जाने के लिए इस अवधि में महात्मा गांधी सेतु का अधिक से अधिक इस्तेमाल करें।

रामजीचक आरओबी और अटल पथ पर भी बदलेगा ट्रैफिक

रामजीचक आरओबी के ऊपर से केवल छठव्रतियों के वाहनों को जेपी सेतु आने की अनुमति होगी। इन वाहनों की पार्किंग रामजीचक आरओबी के ऊपर कराई जाएगी।

रूपसपुर नहर रोड से जेपी सेतु आने वाले सामान्य वाहनों को रामजीचक आरओबी के ऊपर से नहीं जाने दिया जाएगा। ये वाहन नीचे से जेपी सेतु जा सकेंगे।

दीघा (रामजीचक) अशोक राजपथ से जेपी सेतु आने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों को पाटली पथ के उत्तरी छोर के पास यू-टर्न कराकर पाटली पथ के ऊपर पार्क कराया जाएगा।

अटल पथ पर 15 नवंबर को सुबह 11 बजे से रात 8 बजे तक और 16 नवंबर को सुबह 2 बजे से 9 बजे तक जेपी सेतु और सोनपुर की ओर सामान्य वाहनों का परिचालन प्रतिबंधित रहेगा।

इस दौरान आकस्मिक वाहनों को सोनपुर, छपरा और हाजीपुर जाने के लिए अशोक राजपथ तथा रूपसपुर नहर रोड से रामजीचक आरओबी के नीचे से जेपी सेतु होते हुए जाने की अनुमति होगी। आवश्यकता पड़ने पर अटल पथ की सिंगल लेन में घाट जाने वाले वाहनों की पार्किंग कराई जाएगी। अशोक राजपथ से आने वाले वाहनों को पाटली पथ के उत्तरी छोर पर यू-टर्न कराकर ऊपर पार्क कराया जाएगा।

दीघा, पाटीपुल, शिवा और मीनार घाट जाने वालों के लिए रूट

पाटीपुल घाट, दीघा घाट, शिवा घाट और मीनार घाट जाने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों की पार्किंग पाटली पथ के ऊपर दोनों फ्लैंक और रामजीचक आरओबी के ऊपर निर्धारित स्थानों पर होगी।

इन घाटों पर वाहनों का प्रवेश और निकास जेपी सेतु के एप्रोच पथ से रूपसपुर नहर रोड होते हुए होगा।

अशोक राजपथ और दीघा पोस्ट ऑफिस रोड से आने वाले छठव्रतियों के वाहनों को सूर्य मंदिर चौहट्टा से पश्चिम खाली जगह में पाटीपुल अंडरपास तक रेलवे ब्रिज के नीचे पार्क कराया जाएगा। सूर्य मंदिर चौहट्टा से पूरब खाली जगह में भी पार्किंग की व्यवस्था रहेगी। यहां से श्रद्धालु पैदल घाट तक जाएंगे।

गेट नंबर 93 घाट: इस घाट पर आने वाले सभी छोटे-बड़े वाहनों का प्रवेश और निकास गेट नंबर 93 से होगा। इन वाहनों की पार्किंग गंगा पथ से सटे उत्तर और दक्षिण के रास्तों पर निर्धारित खाली स्थानों में होगी।

गेट नंबर 88 और 83 घाट: इन घाटों पर जाने वाले वाहन अशोक राजपथ से सीधे प्रवेश कर गंगा पथ के अंडरपास से जा सकेंगे। इन वाहनों की पार्किंग गंगा पथ के उत्तर और दक्षिण दिशा में निर्धारित स्थलों पर होगी।

जेपी गंगा पथ यानी मरीन ड्राइव पर परिचालन और पार्किंग बंद

जेपी गंगा पथ पर दीघा गोलंबर से दीदारगंज तक दोनों फ्लैंक में सभी प्रकार के वाहनों का परिचालन और पार्किंग प्रतिबंधित रहेगा। इस दौरान कोई भी वाहन जेपी गंगा पथ पर गोलंबर घूमकर यू-टर्न नहीं ले सकेगा।

दीघा आने वाले वाहन एलसीटी अंडरपास से निकलेंगे। कलेक्ट्रेट और महेंद्रू घाट जाने वाले वाहनों का परिचालन जेपी गंगा पथ पर पूर्वी घाट की ओर से होगा।

गेट नंबर 93 घाट पर जाने वाले वाहन जेपी सेतु रेलवे ब्रिज के पूर्वी रास्ते से उतरकर दाहिने मुड़ेंगे और निर्धारित पार्किंग स्थल पर वाहन खड़ा करेंगे। अन्य घाटों पर जाने वाले श्रद्धालुओं के वाहन गंगा पथ के अंडरपास का इस्तेमाल करेंगे।

कुर्जी, पहलवान, बांस और महेंद्रू घाट का रूट

कुर्जी घाट: इस घाट पर जाने वाले वाहन कुर्जी मोड़ से अंदर प्रवेश कर जेपी गंगा पथ के अंडरपास से उत्तर दिशा में निर्धारित पार्किंग स्थल पर खड़े किए जाएंगे।

पहलवान घाट और बांस घाट: इन घाटों पर जाने वाले वाहन अशोक राजपथ से उत्तर की ओर जेपी गंगा पथ अंडरपास के रास्ते पहुंचेंगे। वाहन घाट के पास निर्धारित पार्किंग स्थल पर खड़े होंगे। यहां से श्रद्धालु पैदल घाट तक जाएंगे।

कलेक्ट्रेट घाट और महेंद्रू घाट: इन दोनों घाटों पर जाने वाले वाहनों को गांधी मैदान के अंदर पार्क कराया जाएगा। यहां से श्रद्धालु पैदल घाट तक पहुंचेंगे।

पटना कॉलेज घाट: बारी पथ से अशोक राजपथ जाने वाले छठव्रतियों के वाहन खजांची रोड से प्रवेश कर पटना कॉलेज मैदान में पार्क होंगे। यहां से श्रद्धालु पैदल घाट तक जाएंगे।

साइंस कॉलेज: एनी बेसेंट रोड, रमना रोड और कुनकुन सिंह लेन से आने वाले वाहन साइंस कॉलेज परिसर में पार्क होंगे। यहां से श्रद्धालु पैदल विभिन्न घाटों के लिए प्रस्थान करेंगे।

यदि कोई वाहन (छठव्रतियों के वाहनों को छोड़कर) गायघाट से अशोक राजपथ पर आता है तो उसे गांधी चौक से बारी पथ में डायवर्ट कर दिया जाएगा। किसी विशेष परिस्थिति में अशोक राजपथ होते हुए सीधे गांधी मैदान की ओर जाने की अनुमति दी जा सकती है।

भारी वाहनों और नगर बसों के लिए अलग रूट

15 नवंबर को सुबह 10 बजे से 16 नवंबर को सुबह 10 बजे तक बाढ़ और मोकामा की ओर से पटना आने वाले भारी वाहनों को फतुहा ओवरब्रिज से लगभग दो किलोमीटर पश्चिम यू-टर्न लेकर एनएच-30 होते हुए बिहटा-सरमेरा पथ की ओर भेजा जाएगा।

बिहटा से पूरब आने वाले भारी वाहनों को कन्हौली मोड़ से बिहटा-सरमेरा पथ होते हुए न्यू बाईपास में फतुहा ओवरब्रिज के पास भेजा जाएगा।

पटना जंक्शन और जीपीओ होते हुए बेली रोड से दानापुर अथवा खगौल जाने वाली नगर सेवा बसें कारगिल चौक पर नहीं आएंगी। इन बसों को गांधी मैदान के गेट नंबर 10 अथवा जीपीओ मल्टीमॉडल हब के अंदर पार्क कराया जाएगा।

पटना जिले में भारी मालवाहक वाहनों का प्रवेश 15 नवंबर को सुबह 10 बजे से 16 नवंबर को सुबह 10 बजे तक प्रतिबंधित रहेगा। वहीं निर्माण कार्य से जुड़े वाहनों का परिचालन 15 नवंबर को सुबह 10 बजे से 16 नवंबर को दोपहर 12 बजे तक प्रतिबंधित रहेगा।

छठव्रतियों के वाहनों के लिए निर्धारित पार्किंग स्थल और क्षमता

जिला प्रशासन ने अलग-अलग घाटों के लिए पार्किंग स्थल निर्धारित किए हैं। यातायात पुलिस के आदेश में पार्किंग की अनुमानित क्षमता भी दी गई है।

1. दीघा और आसपास के घाट

घाट/क्षेत्र निर्धारित पार्किंग स्थल क्षमता
शाहपुर घाट हॉकी ग्राउंड (कैंटोनमेंट) 100
एसडीओ घाट कैंटोनमेंट फील्ड, आर गोलंबर के पास 300
पीपापुल घाट दानापुर टेंपो स्टैंड 200
बीएनपी-5 के पास अवस्थित तालाब भटनी कॉलेज ग्राउंड 500
जेपी सेतु पूर्वी घाट जेपी सेतु के नीचे पाया नंबर 01 और 02 के बीच, पूर्वी गंगा पथ 2000

2. दीघा, रामजीचक, शिवा, पाटीपुल और मीनार घाट

पार्किंग स्थल वाहनों का प्रकार क्षमता
पाटली पथ के ऊपर जेपी सेतु छोर, उत्तर एवं दक्षिण दोनों फ्लैंक बड़े/छोटे वाहन 1000
रामजीचक आरओबी के ऊपर, जेपी सेतु छोर बड़े/छोटे वाहन 100
जेपी सेतु यातायात पोस्ट से पूर्वी गोलंबर के नीचे तक उत्तरी फ्लैंक एंबुलेंस, अग्निशमन और अनिवार्य वाहन निर्धारित नहीं
मीनार घाट के सामने खाली जगह केवल मोटरसाइकिल 100
दीघा जनार्दन घाट गोलंबर के बीच खाली जगह केवल मोटरसाइकिल 100
सूर्य मंदिर चौहट्टा के पूरब खाली जगह बड़े/छोटे वाहन 300
सूर्य मंदिर चौहट्टा से पश्चिम खाली जगह, पाटीपुल अंडरपास तक रेलवे ब्रिज के नीचे बड़े/छोटे वाहन 600

3. गेट नंबर 93, 88 और 83 घाट

घाट पार्किंग स्थल क्षमता
गेट नंबर 93 गंगा पथ के उत्तर और दक्षिण रास्ते के किनारे निर्धारित खाली जगह 1200
गेट नंबर 88 गंगा पथ के उत्तर-दक्षिण रास्ते से पश्चिम की खाली जगह 300
गेट नंबर 83 गंगा पथ के उत्तर रास्ते से पश्चिम की खाली जगह 500

4. एलसीटी घाट, कृष्णा तालाब और मरीन ड्राइव

पार्किंग स्थल वाहन क्षमता
एलसीटी घाट, कृष्णा तालाब और मरीन ड्राइव का निर्धारित पार्किंग क्षेत्र 500

5. कुर्जी, राजापुर पुल, पहलवान और बांस घाट

घाट/क्षेत्र पार्किंग स्थल क्षमता
कुर्जी घाट निर्धारित पार्किंग स्थल 1000
राजापुर पुल मरीन ड्राइव उत्तर की ओर 300
पहलवान घाट घाट के पास 500
बांस घाट घाट के पास 300

6. कलेक्ट्रेट, महादेव और पटना कॉलेज क्षेत्र

घाट/क्षेत्र पार्किंग स्थल क्षमता
कलेश्वर घाट/महादेव घाट जेपी गंगा पथ के नीचे उत्तर की ओर पश्चिम की खाली जगह 500
कलेक्ट्रेट और महेंद्रू घाट गांधी मैदान के अंदर 2700
काली घाट, कदम घाट एवं पटना कॉलेज घाट पटना कॉलेज मैदान 300

7. गायघाट और आसपास के इलाके

पार्किंग स्थल वाहनों का प्रकार क्षमता
एनएमसीएच मोड़ से गायघाट तक के घाट साइंस कॉलेज 300
गायघाट पुल के नीचे किनारे की खाली जगह छोटे वाहन 75
हथिया बागान, आलमगंज छोटे वाहन 100
लोहा गोदाम, आलमगंज छोटे वाहन 250
मृदुला हॉस्पिटल के सामने, बिस्कोमान गोलंबर के पूरब बड़े/छोटे वाहन 150

8. पटना सिटी और मालसलामी क्षेत्र

पार्किंग स्थल वाहनों का प्रकार क्षमता
सिटी स्कूल चौक बड़े/छोटे वाहन 100
मंगल तालाब परिसर बड़े/छोटे वाहन 200
ओपी साह रोड के दोनों फ्लैंक के सिंगल लेन में केवल मोटरसाइकिल 100
चौक शिकारपुर आरओबी के नीचे बड़े/छोटे वाहन 100
पटना साहिब स्टेशन के बाजार क्षेत्र में बड़े/छोटे वाहन 100
कटरा बाजार समिति के प्रांगण में बड़े/छोटे वाहन 500

नोट: पार्किंग की क्षमता यातायात पुलिस के आधिकारिक आदेश में दी गई अनुमानित वाहन क्षमता है। पार्किंग स्थलों पर पुलिस के निर्देश के अनुसार ही वाहन खड़े करने होंगे।

आपात स्थिति में इन नंबरों पर करें संपर्क

पटना यातायात पुलिस की ओर से जारी आदेश में आम नागरिकों और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जिला नियंत्रण कक्ष, पुलिस नियंत्रण कक्ष, पटना सिटी नियंत्रण कक्ष, यातायात नियंत्रण कक्ष और विभिन्न पुलिस अधिकारियों के संपर्क नंबर जारी किए गए हैं।

क्रम कार्यालय/पदाधिकारी संपर्क नंबर
1 जिला नियंत्रण कक्ष 0612-2219810, 0612-2219234
2 पुलिस नियंत्रण कक्ष 9031825979
3 पटना सिटी नियंत्रण कक्ष 0612-2631813
4 अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर पटना-1 9031825821
5 यातायात नियंत्रण कक्ष, पटना 0612-2219151, 9470680615
6 अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर पटना-2 9031825824
7 अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पटना सिटी-1 9031825829
8 अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, दानापुर-1 9031825841
9 अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पटना सिटी-2 9031825830
10 अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, दानापुर-2 9031825842
11 नगर पुलिस अधीक्षक, पश्चिमी पटना 9031825815
12 नगर पुलिस अधीक्षक, पूर्वी पटना 9031825814
13 पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण पटना 9031825816
14 नगर पुलिस अधीक्षक, मध्य पटना 9031825813
15 पुलिस अधीक्षक, यातायात पटना 9031825817
16 वरीय पुलिस अधीक्षक, पटना 9031825812

यातायात पुलिस की आम लोगों से विशेष अपील

यातायात पुलिस ने श्रद्धालुओं और आम नागरिकों से अपील की है कि वे अपने वाहनों को केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़ा करें। सड़क पर इधर-उधर वाहन पार्क करने से बचें। वाहन चालक अपने मोबाइल नंबर को वाहन के आगे वाले शीशे पर चिपकाकर रखें, ताकि आवश्यकता पड़ने पर उनसे संपर्क किया जा सके।

घाट से वाहन निकालते समय मौजूद पुलिस पदाधिकारी और मजिस्ट्रेट किसी भी वाहन को घाट के अंदर नहीं जाने देंगे। आपातकालीन सेवाओं, एंबुलेंस, अग्निशमन और मरीजों को ले जाने वाले वाहनों पर कोई प्रतिबंध नहीं रहेगा।

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि छठ महापर्व के दौरान यातायात नियमों का पालन करें, निर्धारित रूट और पार्किंग व्यवस्था का इस्तेमाल करें तथा पुलिस प्रशासन को सहयोग दें, ताकि श्रद्धालु सुरक्षित और सुविधाजनक तरीके से भगवान भास्कर को अर्घ्य दे सकें।