24CITYLIVE/बिहार Motihari: पूर्वी चंपारण में पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने रक्सौल में बड़ी कार्रवाई करते हुए 4 करोड़ रुपये मूल्य की 1.806 किलोग्राम स्मैक के साथ दो तस्करों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
23 अक्टूबर 2026 की शाम गश्ती के दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि सुगौली की ओर से एक सफेद रंग की स्कॉर्पियो-एन गाड़ी में भारी मात्रा में मादक पदार्थ रक्सौल ले जाया जा रहा है। इस सूचना पर त्वरित संज्ञान लेते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रक्सौल के नेतृत्व में प्रखंड कृषि पदाधिकारी, एसटीएफ मोतिहारी और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम का गठन किया गया।
टीम ने लक्ष्मीपुर चेक पोस्ट के पास घेराबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोका और तलाशी के दौरान स्मैक, दो मोबाइल फोन तथा सोने जैसा एक लॉकेट जब्त किया। इस मामले में रक्सौल थाना कांड संख्या 477/26 दर्ज कर रक्सौल के मौजे निवासी रमेश कुमार और पलनवा के बहुअरवा निवासी संदीप कुमार को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी संदीप कुमार का पूर्व में भी NDPS Act के तहत आपराधिक इतिहास रहा है।
इस सफल छापेमारी अभियान में मनीष आनंद, गौतम कुमार, निर्भय कुमार राय, रमेश कुमार महतो, राकेश कुमार, विकास कुमार पासवान, प्रेम कुमार और अजय कुमार के साथ एसटीएफ मोतिहारी एवं रक्सौल थाने के सशक्त बल के जवान शामिल थे।



