देशविदेशहेडलाइंस

भारत के बाद कनाडा में भी गोल्‍डी बराड़ मोस्‍ट वांटेड, टॉप 25 अपराधियों की लिस्‍ट में शामिल।

24CITYLIVE:पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्‍या के बाद चर्चा में आए गोल्डी बराड़ को भारत के बाद अब कनाडा ने भी मोस्‍ट वांटेड अपराधियों में शामिल किया है।
कनाडा सरकार ने भगोड़े टॉप 25 अपराधियों की ‘बी ऑन द लुक आउट’ सूची जारी की जिसमें 15 वें स्‍थान पर गोल्‍डी बराड़ का नाम है। सतिंदरजीत सिंह उर्फ गोल्डी बराड़ को लॉरेंस बिश्‍नोई का करीबी माना जाता है, जो कि लॉरेंस के जेल जाने के बाद से विदेश में रहकर उसकी गैंग को चला रहा है। बता दें कि रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस ने गोल्‍डी का नाम मोस्‍ट वांटेड अपराधियों की सूची में डालने के लिए इंटरपोल से कहा था। जिसके बाद कनाडा की सरकार ने गोल्‍डी के खिलाफ यह एक्‍शन लिया है।
भारत सरकार घोषित कर चुकी भगोड़ा

इंटरपोल की वेबसाइट के मुताबिक, भारत सरकार के कहने पर गोल्डी बराड़ के विरुद्ध रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया गया था। जिसे कि पहले से ही भारत सरकार भगोड़ा घोषित कर चुकी है। बताते चलें कि भारत सरकार ने ये कदम गोल्डी बराड़ की आपराधिक प्रोफाइल को देखते हुए उठाया था, क्‍योंकि उस पर पहले से ही बहुत से आपराधिक मामले दर्ज हैं। हत्या, अवैध हथियारों की सप्लाई, हत्या का प्रयास जैसे कई संगीन अपराधों के मामले गोल्‍डी पर दर्ज हैं।
गोल्‍डी पर कितना इनाम

कनाडा सरकार ने 25 मोस्‍ट वांटेड अपराधियों के नाम घोषित करने के बाद उनके कटआउट्स को टोरंटो स्थित योंग-डंडास स्‍क्‍वॉयर में प्रदर्शित किया। इसमें 750,000 डॉलर से ज्‍यादा की इनामी राशि का ऐलान किया गया है। 25 भगोड़े अपराधियों में सभी पर अलग-अलग राशि का इनाम रखा गया है। अपर‍ाधियों पर 50,000 डॉलर से 100,000 डॉलर तक के इनाम रखे गए हैं। वहीं, गोल्डी पर 1.50 करोड़ रुपये का इनाम घोषित किया गया है।

अमेरिका में होने की खबर

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्‍या के बाद गोल्‍डी कनाडा में रह रहा था, जिसके बाद भारतीय खुफिया एजेंसियों ने उसकी तलाश शुरू कर दी थी। ऐसे में ये इनपुट्स मिले कि वह भागकर अमेरिका के कैलिफोर्निया स्थित फ्रेसनो सिटी में छिपा है। जहां उसने कुछ वकीलों की सहायता लेकर बचने के प्रयास किए। वहीं, कुछ समय बाद नवंबर में बहुत सी मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा भी किया गया था कि FBI ने गोल्‍डी बराड़ को अमेरिका में ही गिरफ्तार कर लिया गया है।

मूसेवाला मर्डर की ली थी जिम्‍मेदारी

29 मई, 2023 को पंजाब के मनसा जिले में जब सिद्धू मूसेवाला की हत्‍या कर दी गई थी उस समय गोल्‍डी ने ही इसकी जिम्‍मेदारी ली थी। सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड कर उसने अपने जुर्म को कुबूल किया था। तब गोल्‍डी ने लॉरेंस के दोस्‍त विक्की मिड्‌डूखेड़ा की हत्‍या में सिद्धू मूसेवाला का हाथ होने की बात बताई थी। जब पुलिस ने मूसेवाला पर कोई एक्‍शन नहीं लिया तब उन्‍हें पंजाबी सिंगर की हत्‍या करनी पड़ी।

कैसे कनाडा पहुंचा गोल्‍डी

वर्ष 2017 में गोल्डी बराड़ स्टूडेंट वीजा पर कनाडा पहुंचा था। मूसेवाला हत्‍याकांड की जिम्‍मेदारी लेने के बाद से वह फरार था। बताते हैं कि गोल्‍डी पंजाब के मुक्तसर का रहने वाला है। पिछले साल ही ये खबर सामने आई थी कि उसे गिरफ्तार किया गया है हालांकि बाद में ये ख्‍बार गलत निकली थी।
लॉरेंस के बाद पूरा गैंग चला रहा

सिद्धू मूसेवाला की हत्‍या करने के आरोप में जब लॉरेंस बिश्‍नोई को तिहाड़ जाना पड़ा तब गोल्‍डी ने गैंग को ऑपरेट करने का फैसला लिया। जो कि अब तक भारत के कई राज्‍यों में लॉरेंस को काम को आगे बढ़ा रहा था। इसके साथ ही पंजाब में बड़ी मात्रा में हथियार सप्‍लाई होने की बातें शुरू हो गईं और हत्‍या और रंगदारी जैसे कई मामलों में गोल्‍डी के नाम की चर्चा होने लगी।

Related Articles

Back to top button