24CITYLIVE पटना सिटी : तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब के गोलक इंचार्ज रहे सरदार गुरमीत सिंह गुलाटी उर्फ विक्की के असमायिक निधन पर सिख समुदाय के लोगों ने शोक जताया है। गौरतलब है कि गुरमीत सिंह गुलाटी का पांच दिसम्बर को लुधियाना में निधन हो गया था। वे पटना सिटी के बाललीला गुरुद्वारा, मैनी संगत के पास दशमेश कॉलोनी में रहते थे।

वे प्रमुख थोक कपड़ा व्यवसायी थे।

सरदार गुरमीत सिंह गुलाटी उर्फ विक्की के असमायिक निधन

उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए तख्तश्री पटना साहिब प्रबंधक कमेटी से अध्यक्ष सरदार जगजोत सिंह, उपाध्यक्ष लखविंदर सिंह, सुखविंदर सिंह, गुरविंदर सिंह, अधीक्षक दिलजीत सिंह, तख्तश्री उतना साहिब के जत्थेदार ज्ञानी बलदेव सिंह ने बताया कि स्व गुलाटी तख्त साहिब गोलक के इंचार्ज भी थे। वे गुरुघर के सेवा व कार्य को बखूबी ईमानदारी व लगन से करते थे। पदधारकों ने बताया कि उनकी आत्मा की शांति के लिए 13 दिसम्बर को उनके आवास पर श्रीअखंड पाठ साहिब रखा जाएगा। जिसका समापन 15 दिसम्बर को किया जाएगा। उसके बाद दोपहर दो बजे से शाम चार बजे तक तख्तश्री पटना साहिब में दीवान सजेगा। पदधारकों ने कहा कि उनके असमायिक निधन से गहरा दुःख पहुंचा है। इस दुःख की घड़ी में गुरुजी महाराज परिवार वालों को दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें और मृत आत्मा को अपने श्रीचरणों में वास दें।