24CITYLIVE/आदर्श सिंह/पटना: सिखों के दसवें गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह महाराज के प्रकाश पर्व को लेकर जेपी गंगा पथवे मैरीन डाइव से आने वाले वाहन कंगन घाट पर उतरने के बाद किला घाट से श्री गुरु गोविंद सिंह महाविद्यालय होते चमडोरिया जाकर वहां से गंतव्य स्थान जाएंगे। अशोक राजपथ पथ से जेपी गंगा पथवे पर जाने वाले वाहन कंगन घाट होते जाएंगे। यह बातें गुरुवार को एसडीओ सत्यम सहाय ने प्रकाश पर्व को लेकर तख्त श्री हरिमंदिर पटना साहिब में पुलिस प्रशासन व प्रबंधक समिति के पदाधिकारियों के साथ बैठक करते दिया।
एसडीओ ने बताया कि गंगा किनारे बनी सड़क पर वनवे परिचालन की व्यवस्था पीरदमरिया घाट और शरीफागंज घाट के बीच किया जायेगा। प्रकाश पर्व में शामिल होने वाले पुलिसकर्मियों को मंगल तालाब के समीप स्थित राजकीय उच्च विद्यालय स्कूल परिसर में ठहराया जायेगा। साथ ही तख्त श्री हरिमंदिर साहिब व आसपास में भी पुलिस बल को ठहराने की व्यवस्था होगी। बैठक में प्रबंधक समिति के अध्यक्ष जगजोत सिंह सोही, महासचिव इंद्रजीत सिंह, सचिव हरवंश सिंह,चौक थानाध्यक्ष शशि कुमार राणा व मालसलामी थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह, नगर निगम के प्रतिनिधि के साथ अधीक्षक दलजीत सिंह, प्रबंधक दिलीप सिंह पटेल, पपींदर सिंह समेत अन्य थे। संगत की सुविधाओं के लिए अन्य बिंदुओं पर पदाधिकारियों ने सुझाव दिए। एसडीओ ने अमल करने की बात कही। एसडीओ ने बताया कि इस व्यवस्था से वाहनों का दबाव कम होगा और जाम की समस्या से मुक्ति मिलेगी।
प्रकाश पर्व को लेकर एसडीआरएफ तैनात
पटना सिटी: प्रकाश में पर्व शामिल होने के लिए देश-विदेश की संगत तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब पहुंचने लगी है। कंगन घाट गुरुद्वारा के दर्शन के दौरान काफी संगत कंगन घाट पहुंच रही है। सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने 27 दिसंबर से गुरु गाेविंद सिंह घाट से तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब तक एसडीआरएफ की तैनाती की गयी है। मंगल तालाब में भी एसडीआरएफ प्रतिनियुक्त किया गया है। पदाधिकारियों ने बताया कि घाट पर दो बोट, गोताखोर समेत अन्य आधुनिक संसाधनों के साथ एसडीआरएफ के जवान तैनात रहेंगे। गंगा तट पर प्रतिनियुक्त जवान सघन गश्ती करेंगे।
358वें प्रकाशपर्व को लेकर प्रबंधक समिति के साथ एसडीओ ने दिए निर्देश; प्रकाश पर्व को लेकर एसडीआरएफ तैनात।



