न्यूज़

बिहार पुलिस मुख्यालय में डाक, बैंकिंग और बीमा सेवाओं को लेकर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन


24CITYLIVE/आदर्श सिंह/पटना:  बिहार पुलिस मुख्यालय के सभागार में आज, 18 मई 2026 को भारतीय डाक विभाग की ओर से एक विशेष जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला बिहार पुलिस के अधिकारियों और जवानों को डाक विभाग द्वारा दी जा रही विभिन्न डाक, बैंकिंग और बीमा सेवाओं के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से आयोजित की गई थी।


इस कार्यक्रम का आयोजन बिहार पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में गरिमामयी माहौल में संपन्न हुआ। कार्यशाला में पुलिस विभाग के कई शीर्ष अधिकारी शामिल हुए, जिनमें अपर पुलिस महानिदेशक (एटीएस) पंकज कुमार दराद, अपर पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) सुधांशु कुमार, अपर पुलिस महानिदेशक (मुख्यालय) सुनील कुमार, अपर पुलिस महानिदेशक (बजट, अपील और कल्याण) संजय सिंह और पुलिस महानिरीक्षक (मुख्यालय) मनोज कुमार प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। इसके अलावा बिहार पुलिस के अन्य वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी भी इस सत्र का हिस्सा बने।


भारतीय डाक विभाग की तरफ से भी इस कार्यशाला में शीर्ष अधिकारियों का दल मौजूद रहा। डाक विभाग का प्रतिनिधित्व बिहार सर्किल (पटना) के निदेशक (मुख्यालय) एम. सुधाकरा मल्लया, पीटी डिवीजन के वरीय रेल डाक अधीक्षक राजदेव प्रसाद, पटना के वरीय डाक अधीक्षक मनीष कुमार, पटना साहिब के डाक अधीक्षक अनिल कुमार, सहायक निदेशक (व्यवसाय विकास) राजीव कुमार, सहायक निदेशक (वित्तीय सेवाएं) शंभु कुमार और डीडीएम पीएलआई राजेश कुमार ने किया।


कार्यशाला के दौरान डाक विभाग के अधिकारियों ने पुलिस कर्मियों को सुरक्षित बैंकिंग, जीवन बीमा और डाक सेवाओं के आधुनिक विकल्पों की विस्तृत जानकारी दी, ताकि पुलिस विभाग के लोग इन कल्याणकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ उठा सकें।

Related Articles

Back to top button