24CITYLIVE/आदर्श सिंह/पटना (18 अक्टूबर 2026): गायघाट सेवा समिति द्वारा दुर्गा पूजा (दशहरा) के शुभ अवसर पर श्रद्धालुओं की सेवा के लिए 18 से 21 अक्टूबर तक स्वास्थ्य सेवा शिविर सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है। रविवार को पटना के आईजी जितेन्द्र राणा ने दीप प्रज्ज्वलित कर इस सेवा शिविर का विधिवत उद्घाटन किया। इस दौरान मेडाज हॉस्पिटल के सौजन्य से निशुल्क चिकित्सा शिविर भी लगाया गया।


समारोह में पटना साहिब विधायक रत्नेश कुशवाहा, दानापुर विधायक अभिमन्यु यादव, मेयर प्रतिनिधि शिशिर कुमार, वार्ड पार्षद किरण मेहता, समाजसेवी पवन कुमार उर्फ डब्बू और अश्विनी कुमार उर्फ पंकज सिन्हा प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।


इसके अलावा गायघाट सेवा समिति के पदाधिकारी गंगाधर गिरी, राजेश कुमार पाण्डेय, विजय कुमार, गोपाल कुमार गोल्डन, छोटू गिरी, मुकेश ठाकुर, मुन्ना सरकार, संजय अलवेला, मोहन प्रसाद, अंजीत शर्मा, मनोज शर्मा, मो. शाहिद अंसारी, रवि शंकर प्रीत, रव्यांशु प्रीत तथा मेडाज हॉस्पिटल से मोहम्मद महताब हुसैन एवं अतीक उल रहमान भी मौजूद रहे।