24CITYLIVE/आदर्श सिंह/पटना:गायघाट सेवा समिति के पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें आगामी दुर्गा पूजा के पावन अवसर पर 18 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक 'दुर्गापूजा सेवा शिविर सम्मान समारोह' के भव्य आयोजन का निर्णय लिया गया है।
इस चार दिवसीय आयोजन के तहत आम श्रद्धालुओं की सुविधा और जनसेवा के लिए नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर, पेयजल व्यवस्था तथा प्रसाद वितरण जैसे प्रमुख सेवा कार्य किए जाएंगे। समिति के सदस्यों ने तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की और सभी व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संचालित करने की रूपरेखा तैयार की।
इस महत्वपूर्ण बैठक के दौरान समिति के प्रमुख पदाधिकारियों एवं सदस्यों में गंगाधर गिरी, राजेश कुमार पाण्डेय, गोपाल कुमार गोल्डन, विजय कुमार, मोहन प्रसाद, छोटू गिरी, विनोद गुप्ता, गोलू कुमार, संजीव पाण्डेय, मुन्ना सरकार, मुकेश ठाकुर, अंजीत शर्मा, संजय अलवेला, दीपक कुमार बबलू, संजय मालाकार, अमित पाण्डेय, श्याम बाबू मेहता और राकेश कुमार बबलू सहित अन्य गणमान्य लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।



