24CITYLIVE/आदर्श सिंह/पटना सिटी:
श्री अग्रवंश हितकारिणी सभा, पटना सिटी के तत्वावधान में कुल शिरोमणि "श्री श्री 1008 महाराजधिराज श्री अग्रसेन जी महाराज" का पावन जयंती समारोह आज, रविवार (11 अक्टूबर 2026) को अत्यंत श्रद्धा, उत्साह एवं धूमधाम के साथ संपन्न हुआ।
यह भव्य कार्यक्रम नई सड़क, चौक रेमंड्स दुकान के बगल वाली गली स्थित नवनिर्मित सभा भवन में आयोजित किया गया।
पूजन और महाप्रसाद का आयोजन:
समारोह का शुभारंभ संध्या 6:00 बजे महाराज अग्रसेन जी महाराज के विधिवत पूजन-अर्चन और उनके प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित करने के साथ हुआ। पूजन के पश्चात संध्या 7:00 बजे से उपस्थित श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद एवं सुरुचिपूर्ण भोजन की व्यवस्था की गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया।
सफल आयोजन में प्रमुख योगदान:
इस भव्य जयंती समारोह को सफल बनाने में सभा के पदाधिकारियों की मुख्य भूमिका रही। कार्यक्रम का संयोजन सभापति राय विमल कृष्णा, संयोजक धनंजय अग्रवाल तथा मंत्री सह कोषाध्यक्ष घनश्याम दास व नितिन अग्रवाल की देखरेख में संपन्न हुआ।
समारोह में समाज के लोगों ने सपरिवार उपस्थित होकर महाराज अग्रसेन जी के आदर्शों को याद किया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।



