न्यूज़

पटना सिटी:मालसलामी में कुएं से युवक का शव मिलने से हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी

24CITYLIVE/आदर्श सिंह/पटना:पटना सिटी के मालसलामी थाना क्षेत्र में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब गुरुवार सुबह एसबीआई बैंक के समीप स्थित दुर्गा मंदिर के कुएं से एक अज्ञात युवक का शव बरामद किया गया। स्थानीय लोगों द्वारा सूचना दिए जाने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुँचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस जांच के घेरे में मामला:
पुलिस के अनुसार, मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों ने कुएं के चारों ओर ग्रिल लगी होने की बात कही है, जिससे मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। हालांकि, मालसलामी थाना पुलिस अभी किसी भी नतीजे पर पहुँचने से बच रही है और मामले के सभी पहलुओं की बारीकी से जांच कर रही है।

पुलिस प्रशासन का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों और समय का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। फिलहाल इलाके में इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त हैं।

Related Articles

Back to top button