24CITYLIVE/गया जी : सोशल मीडिया पर अश्लील वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी देकर पैसे ऐंठने और यौन शोषण करने के मामले में गया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

21 जुलाई 2026 को पीड़िता द्वारा महिला थाने में लिखित आवेदन दिया गया था, जिसमें आरोप लगाया गया था कि एक युवक द्वारा निजी फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लगातार रुपये मांगे जा रहे थे और रुपये नहीं देने पर यौन शोषण किया गया था। इस शिकायत के आधार पर महिला थाना कांड संख्या-58/26 दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया था।

वरीय पुलिस अधीक्षक, गया के निर्देश पर महिला थानाध्यक्ष और पुलिस कर्मियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बेगूसराय जिले के बरौनी से 01 मोबाइल फोन के साथ अभियुक्त विश्वजीत कुमार उर्फ बिट्टू (निवासी- विस्तौल, थाना- कड़ाईना, जिला- जहानाबाद) को विधिवत गिरफ्तार कर लिया है।

गया पुलिस महिलाओं की सुरक्षा के लिए लगातार कार्य कर रही है और इस मामले में प्रभावी वैज्ञानिक अनुसंधान त्वरित गति से कराते हुए आरोप पत्र समर्पित किया जाएगा तथा त्वरित विचारण कराकर दोषी को कड़ी सजा दिलाई जाएगी।