पटना सिटी:मालसलामी थाना क्षेत्र में हथियार के एक अपराधी गिरफ्तार
By 24city liveबुधवार, 3 जनवरी 20242 साल पहले22 व्यूज
24CITYLIVE/पटना सिटी: आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में जुटे एक अपराधी को मालसलामी थाना पुलिस ने हथियार के साथ गिरफ्तार किया है।
थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार ने बताया कि मंगलवार की रात मालसलामी थाना क्षेत्र के सिमली, नवाबगंज में एक व्यक्ति द्वारा हथियार लेकर घुमने की सूचना प्राप्त हुई थी।
प्राप्त सूचना की पुष्टि करते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक देशी कट्टा और एक जिन्दा कारतूस के साथ उसे गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान शिव शक्ति कुमार उर्फ साहू के रूप में की गई है।