24CITYLIVE (ANI न्यू दिल्ली डेस्क) : ऑपरेशन अजय की दूसरी फ्लाइट शनिवार सुबह दिल्ली एयरपोर्ट पहुंची। इस विमान में 235 भारतीय नागरिक सवार थे, जिन्हें इजरायल से सुरक्षित वापस लाया गया है। ऑपरेशन अजय के तहत अब तक 447 भारतीयों की इजरायल से निकासी हुई है।

केंद्रीय राज्य मंत्री ने लोगों का किया स्वागत

केंद्रीय राज्य मंत्री राजकुमार रंजन ने एयरपोर्ट पर इजरायल से वापस लौटे लोगों का स्वागत किया। केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि दूसरी फ्लाइट से लौटे लोगों का स्वागत किया। भारतीय नागरिकों ने इजरायल से वापस लाने के लिए भारत सरकार का आभार जताया।

https://twitter.com/ANI/status/1713012630171087082?t=q3r-ER_NAIIoVx5ytODVUA&s=19



फ्लाइट ने शुक्रवार रात भरी थी उड़ान

बता दें कि ऑपरेशन अजय के तहत दूसरी फ्लाइट ने स्थानीय समयानुसार (इजरायल) शुक्रवार रात 11.02 बजे उड़ान भरी थी। इजरायल से भारतीयों को निकालने का अभियान अभी जारी रहेगा। इजरायल में करीब 18,000 भारतीय नागरिक रहते हैं।

पहली फ्लाइट से 212 भारतीय पहुंचे थे स्वदेश

इससे पहले इजरायल से भारतीय नागरिकों की वापसी की सुविधा के लिए पहली चार्टर फ्लाइट गुरुवार देर शाम बेन गुरियन हवाई अड्डे से भारत के लिए रवाना हुई थी और शुक्रवार सुबह भारत की राजधानी दिल्ली पहुंची। पहली फ्लाइट में 212 भारतीय नागरिक सवार थे।