न्यूज़

पटना में ₹27 लाख की कैश वैन लूट का बड़ा खुलासा: पुलिस मुठभेड़ में मुख्य आरोपी नीतीश को लगी गोली, 4 गिरफ्तार

24CityLive/आदर्श सिंह ब्यूरो/ पटना:राजधानी पटना में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। कुछ दिनों पहले CMS कैश वैन से हुई ₹27 लाख की सनसनीखेज लूट कांड का पुलिस ने सफल उद्भेदन कर दिया है। इस मामले में तत्परता दिखाते हुए पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत चार शातिर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ भी हुई, जिसमें मुख्य आरोपी के पैर में गोली लगी है।

खुद को घिरता देख पुलिस पर चलाई गोली

मामले की विस्तृत जानकारी देते हुए सीनियर एसपी कार्तिकेय के शर्मा ने बताया कि सिटी एसपी ईस्ट के नेतृत्व में गठित विशेष टीम इस लूट कांड की जांच वैज्ञानिक और तकनीकी अनुसंधान के जरिए कर रही थी। जांच के दौरान घटना में शामिल अपराधियों की पहचान पुख्ता होने के बाद पुलिस टीम लगातार छापेमारी कर रही थी। इसी क्रम में पुलिस ने तीन आरोपियों—सूरज पांडे, आदित्य और रवि कुमार को पहले ही दबोच लिया था।

घटना के मुख्य मास्टरमाइंड नीतीश कुमार गिरफ्तार

पुलिस ने भी आत्मरक्षार्थ और जवाबी कार्रवाई में गोलियां चलाईं, जिसमें एक गोली नीतीश के पैर में जा लगी।

जब पुलिस की टीम चौथे और इस पूरी घटना के मुख्य मास्टरमाइंड नीतीश कुमार को गिरफ्तार करने के लिए आगे बढ़ी, तो उसने भागने की कोशिश की। पुलिस को सामने देख नीतीश कुमार ने टीम पर सीधे फायरिंग झोंक दी। पुलिस ने भी आत्मरक्षार्थ और जवाबी कार्रवाई में गोलियां चलाईं, जिसमें एक गोली नीतीश के पैर में जा लगी। पैर में गोली लगते ही आरोपी जमीन पर गिर पड़ा, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

गोली का खोखा
मुठभेड़ में इस्तेमाल हथियार

लूट के पैसों से खरीदे 4 आईफोन, भारी बरामदगी

पुलिस ने अपराधियों के पास से लूट की रकम और अन्य सामान बरामद किया है:

  • नगद राशि: लूटे गए पैसों में से करीब ₹5 लाख रुपये नगद बरामद किए गए हैं।
  • महंगे शौक: अपराधियों ने लूट की रकम से अपने शौक पूरे करने के लिए करीब ₹2 लाख की कीमत के 4 ब्रांड न्यू आईफोन (iPhone) खरीदे थे, जिन्हें पुलिस ने जब्त कर लिया है।
  • अन्य सबूत: घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल, अपराधियों द्वारा वारदात के वक्त पहने गए कपड़े, हेलमेट, मुठभेड़ में इस्तेमाल हथियार और सबसे अहम सबूत—CMS वैन की वह मूल पर्ची भी पुलिस ने बरामद कर ली है जो लूट के समय वैन से ली गई थी।
  • उदयनी गांव :चारों अपराधी पकड़े गए

अपराधियों का पुराना इतिहास

पुलिस के अनुसार, पकड़े गए सभी अपराधी दीदारगंज और पटना सिटी इलाके के रहने वाले हैं। इनमें से एक आरोपी का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है जो पहले भी लूट के मामले में जेल जा चुका है, जबकि अन्य आरोपियों पर मद्यनिषेध (शराब तस्करी) के मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।

Related Articles

Back to top button