24CITYLIVE/आदर्श सिंह/पटना: राजधानी में अपराधियों का तांडव जारी है, ताजा मामला है।अगमकुंआ थाना क्षेत्र स्थित नालंदा कॉलोनी के एक मकान का है. जहां घर के सदस्यों को हथियार के हथियारबंद पांच अज्ञात अपराधियों ने बंधक बनाकर लूट की वारदात को अपराधियों ने अंजाम दिया है।

घटना के संबंध में जानकारी देते हुए एएसपी अतुलेश झा प्रथम अनुमंडल पटना सिटी



जानकारी के अनुसार अपराधियों ने एक करोड़ की संपत्ति लूट ली है।

जानकारी के अनुसार अगमकुंआ थाना क्षेत्र स्थित नालंदा कॉलोनी के एक मकान में रहनेवाले संतोष प्रकाश के घर को अपराधियों ने निशाना बनाया है।

घटना की जानकारी लेते हुए पूर्वी एसपी डॉ के रामदास

जहां घर के सदस्यों को हथियार के बलपर बंधक बनाकर सोने , चांदी और लाखो के कैश लूट की वारदात को अपराधियों ने अंजाम दिया है।

बताया जा रहा है कि लूट की वारदात में अपराधियों ने मोटर पार्ट्स कारोबारी संतोष प्रकाश के घर में लगभग 1 करोड़ के जेवरात सहित कैश लेकर फरार हुए है।



बताया जा रहा है कि अपराधियों के जाने के बाद पीड़ित ने अगमकुंआ थाना पुलिस को घटना की सूचना दी जिसके बाद घटना स्थल पर पूर्वी एसपी डॉ के रामदास सहित अगमकुंआ थाना पुलिस और डॉग स्क्वायड की टीम पहुंच अपराधियों को चिन्हित करने में जुटी है।