24CITYLIVE/पटना सिटी: बहादुरपुर थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास में दो संगे भाईयों को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष लाल मनी दूबे ने बताया कि वर्ष 2022 में परमेश्वर राय को आपसी विवाद में दो बदमाशों ने जानलेवा हमला किया था। 

इस सम्बंध में उन्होंने पुलिस को लिखित शिकायत देकर एफआईआर दर्ज कराया था। जिसमें सुरेंद्र जायसवाल के बेटे अमित जायसवाल और सुमित जायसवाल को नामजद किया था।

विज्ञापन देने के लिए दिए गए नंबर पर संपर्क करें 7070703310

कांड दर्ज होने के बाद से दोनों  बदमाश फरार चल रहा था।  मामले में करीब 20 महीने बाद पुलिस को दोनों आरोपियों के बाजार समिति में होने की सूचना मिली। प्राप्त सूचना की पुष्टि करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।