न्यूज़

गश्ती के दौरान पुलिस ने प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के साथ टोटो चालक को किया गिरफ्तार

24CITYLIVE/आदर्श सिंह/पटना:राजधानी पटना की पत्रकार नगर थाना पुलिस को सोमवार की देर रात गश्ती के दौरान एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के साथ एक टोटो चालक को रंगे हाथ दबोचा है।

सीट के नीचे छिपाकर ले जा रहा था खेप*
जानकारी के अनुसार, सोमवार की देर रात पत्रकार नगर थाना की पुलिस टीम क्षेत्र में रूटीन रात्रि गश्ती पर थी। इसी दौरान एक संदिग्ध टोटो को रोककर जब उसकी तलाशी ली गई, तो पुलिस के होश उड़ गए। टोटो चालक ने अपनी सीट के नीचे बकायदा छिपाकर 250 पीस प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन रखे हुए थे। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए इंजेक्शन की पूरी खेप को जब्त कर लिया और चालक को हिरासत में ले लिया।

कदमकुआं का रहने वाला है आरोपी
गिरफ्तार टोटो चालक की पहचान रिशु कुमार (उम्र 21 वर्ष) के रूप में हुई है, जो कदमकुआं थाना क्षेत्र के सैदपुर का रहने वाला बताया जा रहा है।

पूछताछ के बाद भेजा गया जेल
मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस ने बताया कि आरोपी से थाने में गहन पूछताछ की गई है, ताकि इस अवैध कारोबार से जुड़े मुख्य सरगना और अन्य कड़ियों का पता लगाया जा सके। पूछताछ की प्रक्रिया पूरी होने के बाद आरोपी रिशु कुमार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि नशे की यह खेप कहां से लाई जा रही थी और इसे कहां सप्लाई किया जाना था।

Related Articles

Back to top button