24CITYLIVE/पटना : अगमकुआं थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 70 किलो गांजा बरामद किया है। जीरो माइल के पास वाहन जांच के दौरान पुलिस ने गांजा तस्करी में इस्तेमाल की जा रही ब्रेजा कार को जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया, जबकि दूसरा आरोपी फरार हो गया।
पुलिस के अनुसार, 4 नवंबर को गुप्त सूचना मिली थी कि ब्रेजा कार से दो व्यक्ति गांजा लेकर सुपौल से पटना आ रहे हैं। सूचना के आधार पर अगमकुआं थाना पुलिस ने जीरो माइल के पास वाहन जांच शुरू की। इसी दौरान संदिग्ध कार को देखकर पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देखते ही कार सवार दोनों व्यक्ति भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर एक आरोपी को पकड़ लिया, जबकि दूसरा भीड़ का फायदा उठाकर फरार हो गया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुपौल जिले के पीपरा थाना क्षेत्र के पथरा वार्ड संख्या-06 निवासी 25 वर्षीय श्रवण पासवान के रूप में हुई है। पूछताछ में उसने रूप में बताई है।
तलाशी के दौरान पुलिस ने कार से 70 किलो गांजा बरामद किया। जब्त ब्रेजा कार का रजिस्ट्रेशन नंबर BR19X4734 है।
इस मामले में अगमकुआं थाना में एनडीपीएस एक्ट की धारा में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए आगे की कार्रवाई कर रही है।



