24CITYLIVE/बिहार/कैमूर/भभुआ जिले के मोहनिया कुदरा एनएच 2 पथ पर दिल्ली से कोलकाता को जाने वाली राष्ट्रीय राजमार्ग 19 जीटी रोड पर कुदरा थाना क्षेत्र के कर्मा गांव के समीप रविवार को एक गैस टैंकर में आग लग गई. जिसके कारण चारों तरफ अफरा तफरी का माहौल हो गया.
सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों तरफ के वाहनों का परिचालन पूरी तरह से बंद कर दिया गया.
कर्मा गांव के समीप गैस टैंकर में लगी आग
इस घटना की सूचना पर पहुंची दमकल की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है. प्रत्यक्षदर्शी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार मोहनिया से सासाराम के तरफ एक गैस टैंकर जा रही थी. कर्मा गांव के समीप गैस टैंकर में तेज आवाज हुआ. इसके बाद टैंकर कुछ दूर जाकर रुक गया और उसमें आग लग गई.
टैंकर में आग लगा देख आस पास गुजर रहे वाहन चालक अपनी गाड़ी को छोड़कर भागने लगे. आस पास के लोगों ने तत्काल इसकी सूचना थाने को दी . सूचना पर पहुंची कुदरत थाने की पुलिस ने पहले दोनों तरफ के वाहनों को काफी दूर ही रोक दिया और फिर दमकल वाहन के मदद से आग बुझाने का प्रयास किया.
दमकल कर्मी आग बुझाने में लगे
काफ़ी मसक्क्त के बाद किसी तरह आग को बुझाया जा रहा है. इधर गैस टैंकर में आग लगने की सूचना पर होटल संचालक से लेकर ग्रामीण परेशान रहे कोई भी गैस टैंकर के नजदीक जाने से परहेज कर रहा था जबकि दमकल कर्मी आग बुझाने में लगे रहे.
बिहार में धू-धू कर जला बीच सड़क पर गैस टैंकर, दिल्ली -कोलकाता आने जाने वाली गाड़ियों की लगी लंबी कतार



