न्यूज़

मेहंदीगंज में देर रात्रि पुलिस का बड़ा एक्शन: ‘राजू गुंडा’ और ‘जैकी सरकार’ समेत 6 दबोचे गए, कट्टा, कारतूस और मोबाइल बरामद

24CITY LIVE/आदर्श सिंह/पटना: राजधानी पटना के मेहंदीगंज थाना क्षेत्र में 4 तारीख की देर रात्रि पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। रात्रि गश्ती के दौरान पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए ‘बारा कॉलोनी’ स्थित एक गली से छह अपराधियों को रंगेहाथ दबोच लिया। अपराधियों के पास से एक अवैध देसी कट्टा, एक जिंदा कारतूस और एक मोबाइल फोन जब्त किया गया है।


थाना प्रभारी ने देर रात्रि के इस ऑपरेशन का खुलासा किया
मामले की विस्तृत जानकारी देते हुए मेहंदीगंज थाना प्रभारी पूजा कुमारी ने बताया कि 4 तारीख की रात पुलिस टीम इलाके में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए रात्रि गश्ती पर थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि बारा कॉलोनी की एक गली में कुछ संदिग्ध युवक किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की नीयत से जुटे हैं।
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी के निर्देश पर पुलिस टीम ने बिना वक्त गंवाए इलाके की घेराबंदी की और देर रात्रि ही छापेमारी कर छह अभियुक्तों को रंगेहाथ दबोच लिया। जब इनकी तलाशी ली गई, तो इनके पास से हथियार, कारतूस और एक मोबाइल बरामद हुआ।
पकड़े गए अभियुक्तों की कुंडली:
पुलिस की गिरफ्त में आए अभियुक्त अलग-अलग थाना क्षेत्रों के रहने वाले हैं। इनमें से कुछ के नाम के साथ ‘गुंडा’ और ‘सरकार’ जैसे उपनाम जुड़े हैं:
जग्गू महतो (20 वर्ष) — निवासी: बड़ी पहाड़ी देवी स्थान, थाना- अगमकुंआ
कुंदन कुमार उर्फ दिक्कत (24 वर्ष) — निवासी: महेशपुर, थाना- मेंहदीगंज, पटना
गोलू महतो (24 वर्ष) — निवासी: तुलसी मंडी, थाना- आलमगंज, पटना
राजू कुमार उर्फ राजू गुंडा (23 वर्ष) — निवासी: महेशपुर, थाना- मेंहदीगंज, पटना
करण कुमार (23 वर्ष) — निवासी: गुलज़ार बाग दादरमंडी, थाना- मेंहदीगंज, पटना
मनीष कुमार उर्फ जैकी सरकार — निवासी: महेशपुर, थाना- मेंहदीगंज, पटना
आगे की कार्रवाई में जुटी पुलिस
थाना प्रभारी पूजा कुमारी ने बताया कि सभी अभियुक्तों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस बरामद मोबाइल के कॉल रिकॉर्ड्स को खंगाल रही है ताकि उनके नेटवर्क और यह लोग देर रात्रि को किस बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे थे, इसका खुलासा हो सके।

Related Articles

Back to top button