न्यूज़

शपथ ग्रहण की भव्य तैयारी: प्रधानमंत्री के लिए बना खास ग्रीन रूम, अभेद्य सुरक्षा के बीच इंतजाम पूरे

24CITYLIVE/आदर्श सिंह/पटना:
नए मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर मुख्य मंच के समीप पांच विशेष पंडाल बनाए गए हैं जिनमें हरे रंग का पंडाल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए आरक्षित है।

इस ग्रीन रूम में प्रधानमंत्री के विश्राम और बैठकों के लिए सभी अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। इसके साथ ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, राज्यपाल सैयद अता हसनैन, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और अन्य वीवीआईपी अतिथियों के लिए अलग-अलग पंडालों की व्यवस्था की गई है।

इन सभी विशिष्ट पंडालों को हाई सिक्योरिटी जोन घोषित किया गया है जहाँ एसपीजी और अन्य सुरक्षा एजेंसियां तैनात रहेंगी। कक्ष के भीतर आरामदायक सोफे, एसी और संचार के तमाम साधनों के साथ-साथ खान-पान का भी विशेष प्रबंध है।

मौसम की अनिश्चितता को देखते हुए बारिश से बचाव के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मैदान में कीचड़ न हो इसके लिए जमीन पर पहले ईंटें बिछाई गई हैं और फिर बालू डाली गई है ताकि अतिथियों के आवागमन में कोई समस्या न आए।

Related Articles

Back to top button