
24CITYLIVE/पटना सिटी : नौजर घाट स्थित आदि चित्रगुप्त मन्दिर परिसर में श्रीमद्भागवत भक्ति कथा ज्ञान यज्ञ का अनुष्ठान शुरू हुआ।
गंगोत्री धाम से आए कथावाचक ओम प्रकाश शास्त्री ने कथा की। गुरुवार को महाभारत में कौरव और पाण्डव प्रसंग पर चर्चा किया गया।

जबकि शुक्रवार को ध्रुव भगवान प्रसंग पर कथा होगी। संयोजक प्रवीण प्रीतम और नवीन निश्चल ने बताया कि 27 दिसंबर तक दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक कथा चलेगी।

इस दौरान भजन संध्या का भी आयोजन किया गया है। कथा की पुर्णाहुति पर हवन और भंडारा होगा। आयोजन को ले श्याम बाबू, शांति देवी, चंद्रावती देवी, गणेश कुमार समेत अन्य सक्रिय है।
