पटना सिटी:चेन चोरी करने में एक व अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार
By 24city liveरविवार, 14 जनवरी 20242 साल पहले13 व्यूज
24CITYLIVE/पटना सिटी: शराब के नशे में धुत्त चेन चोरी करते एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। चौक थानाध्यक्ष अनिरुद्ध कुमार ने बताया कि जगमोहन लाल शिवरतन लाल जेवेलर्स के पास आशीष सोनी के मकान में राजा कुमार घुस कर चेन चोरी करने का प्रयास कर रहा था।
जिसे घर वालों के सहयोग से पुलिस ने पकड़ लिया।
मामले में पीड़ित आशीष सोनी के बयान पर एफआईआर दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है। इधर मालसलामी थाना पुलिस ने शहादरा इलाके से दो लोगों को तीन बोतल अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा है।