By 24city liveशनिवार, 23 दिसम्बर 20232 साल पहले14 व्यूज
24CITYLIVE/पटना सिटी: शराब कांड में बहादुरपुर, आलमगंज और मेहंदीगंज थाना पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
बहादुरपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि नंद नगर इलाके में छापेमारी करते हुए 22 लीटर देशी शराब के साथ नीतीश कुमार को गिरफ्तार किया है।
जबकि आलमगंज थाना पुलिस ने भी एक लीटर देशी शराब के साथ एक कारोबारी और मेहंदीगंज थाना पुलिस ने नवीन नगर से अरविंद कुमार को शराब सेवन करने में गिरफ्तार किया है। पूछताछ करने के बाद तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।