24CITYLIVE/आदर्श सिंह/पटना: पटना में बढ़ते तापमान को देखते हुए पटना जिला अधिकारी डॉ चंद्रशेखर सिंह ने प्री-स्कूल, आँगनबाड़ी केन्द्रों सहित जिला के सभी विद्यालयों को 30 अप्रैल तक पूर्वाह्न 11:45 बजे के बाद सभी कक्षाओं के लिए शैक्षणिक गतिविधियों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

Advertisement

https://asrealestateway.in/ If you want to build your dream home in Kolkata, come to Abhay Real Estate. For more information, touch the given link



इस संबंध में पटना के डीएम डॉ० चन्द्रशेखर सिंह ने पत्र जारी किया है, जिसमें लिखा है जिले में बढ़ रहे अधिक तापमान और भीषण गर्मी के कारण बच्चों के स्वास्थ्य और जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना है। इसलिए पटना भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा-163 के तहत जिले के सभी विद्यालयों (प्री-स्कूल एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों सहित) में पूर्वाह्न 11:45 बजे के बाद सभी कक्षाओं के लिए शैक्षणिक गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाया गया है।



इस सूचना के तहत यह भी निर्देश दिया गया है कि सभी विद्यालय प्रबंधन इस आदेश के अनुरूप शैक्षणिक कार्य करेंगे। आदेश का उल्लंघन करने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। यह आदेश 24 अप्रैल से 30 अप्रैल तक लागू रहेंगे।