न्यूज़
पटना: महिला सुरक्षा और जेंडर आधारित हिंसा के खिलाफ पुलिस की बड़ी पहल, राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन

24CITYLIVE/आदर्श सिंह/पटना: राजधानी पटना में मंगलवार को अपराध अनुसंधान विभाग (कमजोर वर्ग) और W.C.D.C. बिहार के संयुक्त तत्वावधान में एक महत्वपूर्ण राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। “Gender-Based Violence, Legal Provisions and Response Mechanism to GBV” विषय पर आयोजित इस एक दिवसीय कार्यक्रम में प्रदेश भर के पुलिस अधिकारियों और विशेषज्ञों ने शिरकत की।

जागरूकता और सशक्त प्रतिक्रिया तंत्र पर जोर
इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य समाज में बढ़ती लैंगिक आधारित हिंसा (GBV) के प्रति पुलिस और प्रशासनिक तंत्र को और अधिक जागरूक बनाना था। कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञों ने महिलाओं के खिलाफ होने वाली हिंसा से निपटने के लिए बने कड़े विधिक प्रावधानों और कानूनों की विस्तृत जानकारी साझा की।

डीजीपी विनय कुमार ने दी नसीहत
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिहार के पुलिस महानिदेशक (DGP) विनय कुमार ने अपने संबोधन में महिला सुरक्षा को सर्वोपरि बताया। उन्होंने कहा कि पुलिसिंग को और अधिक संवेदनशील बनाने की जरूरत है ताकि पीड़ित महिलाएं बिना किसी झिझक के अपनी शिकायत दर्ज करा सकें।

‘टुगेदर अगेंस्ट जेंडर बेस्ड वॉयलेंस’ का संकल्प
“Together Against Gender-Based Violence” की थीम पर आधारित इस कार्यशाला में विभिन्न विभागों के वरिष्ठ पदाधिकारियों और विषय विशेषज्ञों ने भाग लिया। सभी ने महिला सुरक्षा और संवेदनशील पुलिसिंग के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

